
समस्तीपुर, 13 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में भव्य जन-जागरण शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 2 बजे आरंभ हुई इस शोभायात्रा को डीएसपी (होमगार्ड एंड फायर) हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यात्रा में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप के आकर्षक चित्र प्रदर्शित किए गए, वहीं विशेष आकर्षण का केंद्र रहा भव्य “गोल्डन शिवलिंग”।

सैकड़ों श्रद्धालु भाई-बहन शिवध्वज लहराते हुए “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए थानेश्वर मंदिर पहुँचे, जहाँ पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।इसके बाद शोभायात्रा सेवाकेंद्र पहुँचकर संपन्न हुई। कृष्ण भाई एवं सविता बहन ने नगरवासियों को 90वीं शिव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

यात्रा के दौरान एलईडी स्क्रीन पर शिव बाबा की महिमा के गीतों का सचित्र प्रसारण भी किया गया, जिसने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

