समस्तीपुर, 10 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी ने वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाकर माई-बहिन योजना का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महिला को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

चंदन सहनी ने कहा कि वारिसनगर विधानसभा की जनता चाहती है कि इस बार यहां से राजद को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जाए। अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आम जनता से समर्थन देने की अपील भी की।

