बक्सर 28 सितंबर( विक्रांत) डुमरांव राज परिवार के वर्तमान महाराजा चंद्र विजय सिंह उर्फ चंद्रा बाबा के निधन पर मेथोडिस्ट अस्पताल प्रताप सागर में एक शोक सभा हुई. अस्पताल अधीक्षक डा. आर. के. सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आहूत की गई.

इस मौके पर शिक्षाविद राम वकील राय, डा विजय बहादुर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजू सिंह, उच्च विद्यालय चिलहरी प्रधानाध्यापक एम पी प्रसाद, उदय प्रताप सिंह, प्रबंधक विजय कुमार सिंह, डा रक्षिता सिंह, डा अनुप कुमार सिंह, डा अंशु सिंह, डा इस्थर विश्वास, डा सत्यम के अलावा पत्रकार अरुण विक्रांत, मार्कडेंय सिंह, चिलहरी सरपंच एवं प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ हृदय के सच्चे व्यक्तित्व थे चंद्र विजय सिंह.अस्पताल अधीक्षक डा सिंह ने कहा कि डुमरांव राज परिवार के महाराजा दिवंगत चंद्र विजय सिंह उर्फ चंद्रा बाबा एक नेक दिल इंसान थे. उनके हसमुख स्वभाव का विपक्षी दल के लोग भी कायल थे. बता दें, चंद्रा बाबा अपने पीछे हरे भरे परिवार में पत्नी कनिका सिंह के अलावा पुत्र द्वय शिवांग विजय सिंह एवं समृद्ध विजय सिंह को छोड़ गए है. लोक सभा के प्रथम सांसद रह चुके पूर्व महाराजा दिवंगत कमल बहादुर सिंह के बड़े पुत्र थे चंद्र विजय सिंह. जब कि छोटे पुत्र मान विजय सिंह उर्फ टुनु बाबा मौजूद थे.

