चलती ट्रेन में फर्जी टीटीई का आतंक, यात्रियों से अवैध वसूली करते रंगे हाथ धराया

समस्तीपुर, 05 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) समस्तीपुर मंडल में रेलवे सतर्कता की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों को ठगने वाला एक शातिर व्यक्ति पकड़ा गया। शनिवार को चलती ट्रेन में अवैध रूप से टिकट जांच कर स्वयं को टीटीई बताने वाले आरोपी को धर दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 17006 से बरौनी गए टिकट निरीक्षक को वापसी के दौरान यात्रियों ने शिकायत दी कि गाड़ी संख्या 12578 के सामान्य कोच में एक अनजान व्यक्ति टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों को भ्रमित कर रहा है और टिकट न होने पर पैसे मांग रहा है।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टिकट निरीक्षक यात्रियों के सहयोग से संबंधित कोच में पहुंचे, जहां उक्त व्यक्ति टिकट मांगते हुए पाया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल, उम्र लगभग 43 वर्ष, निवासी तेघड़ा, जिला बेगूसराय बताया।जब उससे वैध प्राधिकार पत्र मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और फर्जी तरीके से टिकट जांच करने की बात स्वीकार कर ली। ट्रेन के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ एवं आरपीएफ सीआईबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर जीआरपी को सौंप दिया।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल कर्मियों या सुरक्षा बलों को दें।

More From Author

समाजवादी आवाज़ हुआ खामोश, बिहार ने खोया जुझारू नेता

खंडहर में छिपी साजिश, मोतिहारी में जाली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:55 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 34°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 54 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 69%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 10 mph 57% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 10% 11 mph 63% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm