चुनाव से पूर्व सीवान पुलिस को बड़ी सफलता कुख्यात रईस खान गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार के साथ दबोचा

सीवान, 8 अक्तूबर (निज संवाददाता) जिले में अपराध पर नकेल कसने के अभियान के तहत सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में पुलिस ने बुधवार को फिर से बड़ी कार्रवाई की। इसके पूर्व पुलिस ने कुख्यात रईस खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। लेकिन पुलिस को उससे पूछताछ के दौरान कई सुराग हाथ लगे थे।

जिस आधार पर पुलिस ने पुनः मंगलवार की एक बार ग्यास पुर में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में रईस खान गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी में पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, दो लोडेड मैगजीन,एके-47 के 143 जिंदा कारतूस,एक देसी कट्टा,315 बोर की दो कारतूस,एक दो नली बंदूक,12 बोर के दो कारतूस, एक कार्बाइन,और 9 एमएम के 19 कारतूस शामिल हैं। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने ग्यासपुर स्थित रईस के घर से ग्यासपुर लेवारी गांव निवासी अब्दुल कलाम उर्फ आजाद अंसारी,उसी गांव के बाबू अली अंसारी व ग्यासपुर की समीना खातून को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस गैंग के अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह बरामदगी जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से साफ है कि गिरोह किसी बड़े अपराध की तैयारी में था,जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। टीम का नेतृत्व सदर एसडीओपी वन अजय कुमार सिंह,एसटीएफ की टीम, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,विजय कुमार यादव,मिहिर कुमार,अशोक कुमार, टुनटुन कुमार, विजय रंजन,विकास कुमार बिट्टू व कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात थे।

More From Author

अधूरी तैयारी, अधूरी उम्मीदें: शाहपुर पटोरी स्टेशन का उद्घाटन फिर टला, जनता में बढ़ रही नाराजगी

चुनाव के मद्देनजर सीआरपीएफ बटालियन के साथ शहर में फ्लैग मार्च,विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:17 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 1 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm