नई दिल्ली, 7 सितम्बर (अशोक “अश्क”) छठ पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों में दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। त्योहारों के समय ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह नई पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04016/04015 आनंद विहार टर्मिनल–सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 29 सितंबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर मार्ग से होकर चलेगी और कुल 63 फेरों में परिचालित की जाएगी।
आनंद विहार से सीतामढ़ी (04016) टाइम टेबल:
यह ट्रेन 29 सितंबर से 30 नवंबर तक आनंद विहार से रोजाना दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी।
स्टेशनों पर इसके ठहराव का समय इस प्रकार है:
गाजियाबाद: 16:20
मुरादाबाद: 19:30
बरेली: 21:02
लखनऊ: 01:20 (दूसरे दिन)
गोंडा: 04:20
गोरखपुर: 07:35
कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल होते हुए यह ट्रेन सीतामढ़ी 15:00 बजे पहुंचेगी।
सीतामढ़ी से आनंद विहार (04015) टाइम टेबल:
सीतामढ़ी से यह ट्रेन 30 सितंबर से 1 दिसंबर तक रोजाना शाम 4:30 बजे रवाना होगी।
मुख्य स्टेशनों पर ठहराव:
बैरगनिया: 16:55
रक्सौल: 18:00
नरकटियागंज: 19:00
गोरखपुर: 01:25 (दूसरे दिन)
लखनऊ: 08:40
मुरादाबाद: 14:30
गाजियाबाद: 17:20
और आनंद विहार टर्मिनल 18:15 बजे पहुंचेगी।
रेलवे की यह पहल छठ पूजा और दिवाली के समय घर जाने वालों के लिए काफी सहायक साबित होगी।

