बक्सर, 25 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी छठ महापर्व 2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज डीआरसीसी (DRCC) सभागार में जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बक्सर ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता, एसडीपीओ, एसडीओ, नगर परिषद, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन विभाग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सीय सुविधा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर पूर्ण तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी घाटों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), गोताखोर, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक बक्सर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में लगातार गश्ती करें, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीएम, एसडीपीओ बक्सर एवं डुमरांव, सिविल सर्जन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा NDRF/SDRF टीम के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व जिले की आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, और इसे स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
📞 जिला नियंत्रण कक्ष: 06183-223333
📞 SDM बक्सर: 9473191241
📞 SDM डुमरांव: 9473191242
📞 सिविल सर्जन: 9470003163

