बक्सर, 26 अक्तूबर (विक्रांत) महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल की ओर से विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में 24 अक्तूबर 2025 को अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री राजीव कुमार ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ पटना जंक्शन पर “भीड़ प्रबंधन” की तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पटना जंक्शन पर 7500 यात्रियों की क्षमता वाले तीन होल्डिंग एरिया। वो(दो महावीर मंदिर साइड, एक करबिगहिया साइड), दानापुर स्टेशन पर 4500 यात्रियों की क्षमता वाले दो होल्डिंग एरिया तथा राजेंद्रनगर स्टेशन पर 1200 यात्रियों की क्षमता वाला एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इन सभी में सीसीटीवी निगरानी, “आई हेल्प यू” डेस्क, मोबाइल टिकटिंग सर्विस, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, फर्स्ट एड सुविधा एवं शुद्ध जल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
छठ पर्व के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए 24 अक्तूबर से 2 नवम्बर 2025 तक पटना जंक्शन का मुख्य पार्किंग एरिया बंद रहेगा। यात्रियों से न्यू पार्किंग या करबिगहिया पार्किंग एरिया का उपयोग करने की अपील की गई है।

