छपरा, 15 अक्तूबर (निज संवददाता) छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात उस समय हलचल मच गई जब CISF जवानों से भरी एक गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में करीब ढाई दर्जन जवान घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,एकमा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी निलेश कुमार और डीएसपी राम पुकार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। वही
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और चालक की तलाश तेज कर दी गई है।प्रशासन ने घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

