समस्तीपुर 17 सितंबर (राजेश झा) आज बुधवार को अनुमंडल कार्यालय मे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में जन विरतरण प्रणाली (पी॰डी॰एस) से उपभोक्ताओं को मिलने वाले अनाज की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन की गई। इस बैठक में अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी तथा गुणवत्ता नियंत्रक, सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थि रहें।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को विवरित होने वाले अनाज की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित गुणवत्ता नियंत्रक एवं जिम्मेदार अधिकारियो पर कड़ी कारवाई की जाऐगी।

अनुमंडल प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनाज की गुणवत्ता मे किसी भी तरह की अनियमितता या कमी पाए जाने पर तुरंत अनुमंडल पदधिकारी को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

