जब सनी देओल ने ठुकराई ‘दीवाना’, शाहरुख खान की किस्मत बन गई ब्लॉकबस्टर से

नई दिल्ली, 24 सितंबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि एक्टर्स कुछ फिल्मों को रिजेक्ट कर देते हैं और वही फिल्में आगे चलकर इतिहास रच देती हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है सुपरस्टार सनी देओल और शाहरुख खान से। दरअसल, साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ पहले सनी देओल को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने किसी कारणवश इसे करने से मना कर दिया।
बाद में यही फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई, जो उस वक्त इंडस्ट्री में नए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले शाहरुख भी इस फिल्म को लेकर असमंजस में थे क्योंकि इसके प्रोड्यूसर नए थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि ऋषि कपूर इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं, तो उन्होंने भी इसे साइन कर लिया।


‘दीवाना’ में शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। यह फिल्म शाहरुख के करियर की पहली फिल्म थी और इसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
बात करें इसके कलेक्शन की तो ‘दीवाना’ 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड करीब 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।


हालांकि सनी देओल ने उस वक्त क्यों इस फिल्म को मना किया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आज भी यह किस्सा फिल्मी गलियारों में अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं शाहरुख के लिए यह फिल्म करियर की धमाकेदार शुरुआत साबित हुई, जिसने आगे चलकर उन्हें “किंग खान” बना दिया।

More From Author

चीन का नया ‘K-Visa’: विदेशी प्रतिभाओं को लुभाने की रणनीति, H-1B से बिल्कुल अलग

जीएसटी दर में कटौती का नहीं मिल रहा लाभ, उपभोक्ता अब भी चुका रहे पुराना मूल्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:06 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm