‘जर्सी गाय’ टिप्पणी पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेज प्रताप ने राजबल्लभ पर बोला हमला

मुजफ्फरपर, 8 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) राजद से निष्कासित पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिहार की सियासत में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. राजबल्लभ ने तेजस्वी यादव की पत्नी को ‘जर्सी गाय’ कहकर न सिर्फ व्यक्तिगत हमला किया, बल्कि एक महिला के सम्मान को भी ठेस पहुंचाई. इस बयान को लेकर राजद नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे महिलाओं का अपमान बताया है.

राजबल्लभ यादव का आपत्तिजनक टिप्पणी: इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने सख्त प्रतिक्रिया दी. रविवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजबल्लभ यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “राजबल्लभ यादव अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उनका नैतिक और राजनीतिक पतन निश्चित है.” “इस तरह की भाषा और सोच महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और समाज ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा. राजबल्लभ की टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत, बल्कि पूरी नारी जाति का अपमान है. ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि राजनीति में शालीनता बनी रहे.”-तेज प्रताप यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंदिर पहुंचे, लेकिन नहीं हो सके दर्शन: तेज प्रताप यादव रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद उन्होंने बाबा गरीबनाथ धाम में पूजा-अर्चना की इच्छा जताई. हालांकि, चंद्रग्रहण के चलते मंदिर में सूतक काल लागू था, जिससे मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे. इस कारण तेज प्रताप को बाबा के दर्शन नहीं हो सके. उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह अगली बार जरूर बाबा के दर्शन करेंगे. विपक्ष भी हमलावर: राजबल्लभ यादव की टिप्पणी को लेकर राजद खेमे में आक्रोश है, वहीं विपक्ष भी इस बयान को लेकर राजनीति में बढ़ते स्तरहीन संवाद पर सवाल उठा रहा है. राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे तेजस्वी यादव के परिवार के सम्मान पर हमला बताया है. कौन हैं राजबल्लभ यादव? राजबल्लभ यादव, बिहार के नवादा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं और पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य रह चुके हैं. वे 2016 में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल गए थे. इसी कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. हालांकि, हाल ही में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है. पीएम मोदी के मंच पर नजर आए थे: हाल में वह गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में नवादा की विधायक विभा देवी के साथ मंच पर नजर आए थे, जिससे उनके भाजपा या एनडीए से नजदीकी के कयास भी लगाए जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है.

More From Author

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कैमूर में सभा कर मनरेगा घोटाले, गंगाजल विवाद और भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर सरकार पर निशाना साधा

तेजस्वी यादव को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ देना चाहिए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:35 am, Mar 24, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0.02 mm 56% 4 mph 31% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 20% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 20% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1009 mb 0 cm