तेजस्वी यादव को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ देना चाहिए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कारण

पटना, 8 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश को अपमानित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो बर्बाद हो जाएगा. राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं. गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा, “मैं राहुल गांधी, तेजस्वी और लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि आखिर वे बिहार को कितनी बार अपमानित करेंगे? एसआईआर को लेकर सीएम स्टालिन से अभद्र टिप्पणी करवाई गई.” कांग्रेस पर जमकर हमला बोले गिरिराज


गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाए और राहुल गांधी ने कश्मीर में क्या करवा दिया? कश्मीर में राहुल गांधी और फारुक अब्दुल्ला की सरकार है. भारत का अशोक स्तंभ सिर्फ बिहार के सम्राट अशोक का स्तंभ नहीं है. इसे संविधान और पूरे देश ने अपनाया है. कश्मीर से लेकर केरल और बिहार तक अभद्र बातें कही गई और अब वे अशोक सम्राट पर आ गए हैं. राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कही, लेकिन अंत में बीड़ी बम फोड़ा. कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना बीड़ी बम से की, लेकिन ये बीड़ी बम ही उनका हाइड्रोजन बम था.” तेजस्वी से की ये मांग
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन से अलग होने की मांग की. उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार का समर्थन करते हैं, तो तेजस्वी यादव को कांग्रेस से अलग होना चाहिए. इतना ही नहीं, राहुल गांधी को फारुक अब्दुल्ला से संबंध तोड़ना चाहिए, अगर वे उनके साथ गठबंधन नहीं तोड़ते हैं, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए. पहले उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की और अब वे सम्राट अशोक पर आ गए हैं. सम्राट अशोक सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आन-बान-शान हैं.” पीएम मोदी इसी तरह तोहफे देते रहेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीएसटी को लेकर कहा, “अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो बर्बाद हो जाएगा. राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं. मैं बताना चाहता हूं कि जीएसटी में सुधार का फैसला पीएम मोदी की गरीबों, मध्यम वर्ग और देश के प्रति सोच और भावनाओं को दर्शाता है. उन्होंने 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया. अब जीएसटी को सरल और कम करके, उन्होंने दुर्गा पूजा और दीपावली पर देवी लक्ष्मी से प्रार्थना की ताकि गरीब घरों में त्योहार ठीक से मनाए जा सकें. इसीलिए उन्होंने इसे लागू किया. ऐसे मौके हर साल आते रहेंगे और पीएम मोदी इसी तरह तोहफे देते रहेंगे.”

More From Author

‘जर्सी गाय’ टिप्पणी पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेज प्रताप ने राजबल्लभ पर बोला हमला

पटना मेट्रो ने किया पहला सफर, फिटनेस टेस्ट सफल: जल्द ही शुरू होगी तेज़ और सुरक्षित यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:05 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 61 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 87%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm