समस्तीपुर, 08 सितम्बर (राजेश झा) राजबल्लभ यादव द्वारा तेजस्वी यादव की पत्नी पर की गई ‘जर्सी गाय’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक भूचाल मच गया है। इसी कड़ी में राजद महिला सेल की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद पिंकी राय ने राजबल्लभ यादव पर तीखा हमला बोला है।

राजद नेत्री पिंकी राय ने इस बयान की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल महिला समाज, बल्कि पूरे सभ्य समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि, “राजबल्लभ यादव की यह टिप्पणी असभ्य, अमर्यादित और निंदनीय है। इस तरह की भाषा लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए खतरा है।”
पिंकी राय ने मांग की कि राजबल्लभ यादव को फिर से जेल भेजा जाना चाहिए, क्योंकि उनकी सोच और व्यवहार अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर की गई इस तरह की टिप्पणी एक अपराध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
नेत्री ने महिला आयोग से संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई महिला के सम्मान से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।

