समस्तीपुर, 22 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर ज़िलें के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में जमीन बंटवारा विवाद को लेकर बड़े भाई और भाभी ने देवर पर रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक गांव के भुटू राय का बेटा अवधेश कुमार है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल 112 नंबर की टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और जख्मी युवक को उपचार के लिए रविवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

जख्मी युवक का कहना है कि जब से उसने घर में बंटवारे की बात की है। उनके बड़े भाई के साथ ही भाभी और उनके बच्चे हमेशा मारो मारो की स्थिति बनाए रखते हैं। युवक ने बताया की अपने बड़े भाई और भाभी से हिस्से की जमीन बंटवारे की बात की। जिसे दोनों काफी नाराज हो उठे और घर के अंदर से राड लाकर इसके सिर पर वार किया। इसके अलावा कमर में भी बहुत ज्यादा चोट लगी है। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया व घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज़ख्मी युवक को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि केवस गांव से मारपीट की बात सामने आ रही है। जख्मी का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

