समस्तीपुर, 22 (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर शहर में सोमवार को अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत विभाग के शहरी जेई भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पूजा आयोजकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आयोजकों को सिंथेटिक कपड़ों का प्रयोग न करने, हर 100 वर्ग मीटर पर अग्निशमन यंत्र लगाने तथा पंडालों के पास पानी और बालू की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान मथुरापुर घाट, मगरदही घाट, बहादुरपुर दुर्गा स्थान, बारह पत्थर समेत दर्जनों पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा संबंधी उपायों को लेकर आयोजकों को जागरूक किया गया।

