बक्सर, 3 नवंबर (विक्रांत) जिला निर्वाचन अधिकारी cum जिलाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में सभी नोडल अधिकारियों के साथ विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की अंतिम 72 घंटे की तैयारी (P-3, P-2 एवं Last 24 Hours Preparedness) को लेकर समीक्षा बैठक समाहरणालय बक्सर में आयोजित की गई। बैठक में DDC बक्सर, ADM बक्सर सहित सभी नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में ECI के दिशा-निर्देशों के अनुसार निम्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई: पोलिंग कर्मियों का प्रबंधन (Third Randomization, AMF, Medical Facilitation, Dispatch Centre Management), Critical Polling Stations पर Non–Force Mechanisms जैसे Micro Observer, Webcasting एवं CCTV, Law & Order तथा सुरक्षा समन्वय विशेषकर अंतिम 72 घंटे में CAPF, District Police और Expenditure Observer के साथ, Money Power रोकने के उपाय – Nakas, interstate surveillance, SST/FST activation, EVM-VVPAT की मूवमेंट, GPS Tracking, Strong Room तैयारी, और Expenditure Monitoring।

DEO cum DM ने निर्देश दिए कि Poll Day तक सभी नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेंगे और non-functional EVM-VVPAT का timely replacement सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को “Peaceful, Credible & Highly Participative Polling in Buxar” सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया।

