श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के पंचायत में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण करने का निदेश दिया गया है।

इसी आलोक में दिनांक 31 जुलाई 2025 को पूर्णिया जिला में बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरीय उप समाहर्ता सुश्री डेजी रानी ने बायसी प्रखंड के खपड़ा, हरिनतोड़, मल्हारिया, चंद्रगमा और खुटिया पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुश्री डेजी रानी वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया के द्वारा स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे बाढ़ से संबंधित तथा अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान बाढ़ पूर्व तैयारियों ,नाव की उपब्धता, तटबंधों की मरम्मत और कटाव रोधी कार्यों , स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवाओं और चिकित्सा दल की उपलब्धता , आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
