भारी बारिश से घर में घुसा पानी…घर बंद कर होटल एवं रिश्तेदारों के यहां ली शरण… पिछले 30 वर्षों में नहीं देखी ऐसी बारिश…बढ़ सकती है चोरी की घटना… पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया- 04 अगस्त (राजेश कुमार झा) जिले में हुई भारी बारिश ने लोगों को घर बंद कर होटलों एवं रिश्तेदारों के यहां जाने को मजबूर कर दिया. जिसके चलते बढ़ सकती है चोरी की घटना.बताते चलें कि बीते दिन रविवार के शाम में लगातार तीन घंटे चली भारी बारिश ने पूरे जिले में हाहाकार मचा दिया.लोग त्राहिमाम करने लगे.हालात ये हो गई कि लोगों के घरों में पानी घुस गया. जिसके चलते घरों में रखे वाशिंग मशीन,फ्रिज,इनवर्टर सहित कई कीमती सामान बर्बाद हो गया.शहर के कई मोहल्ले के लोगों ने बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में बताया कि इतनी भारी बारिश पिछले 30 वर्षों में नहीं देखी है.लोगों ने बताया कि घर में पानी घुसने की वजह से घर में रहना मुश्किल हो गया.जिससे लाखों रुपया का नुकसान हो गया. कई लोग बारिश के पानी घर में घुसने की वजह से अपने घरों में ताला बंद कर होटलों एवं रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हो गए.लोगों ने कहा कि हमलोग घर में ताला बंद कर जा रहे है.इसके बाद अब घर में चोरी हो या जो हो,पहले जान बचा लें फिर सोचेंगे.बताते चलें कि शहर के कई मोहल्ले में सड़क ऊंचा हो जाने की वजह से घर का लेवल नीचे हो गया.जिसकी वजह से अच्छे अच्छे घरों में बारिश का पानी घुस गया.अब देखना ये है कि नगर निगम इस मामले में क्या करती है.

More From Author

जिला पदाधिकारी पूर्णिया के द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के पंचायत में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण करने का निदेश दिया गया

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान…डोमिसाइल नीति लागू…पढ़ें आखिर क्यों लागू किया गया डोमिसाइल नीति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:11 pm, May 6, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 22% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm