कौशल विकास केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हीं सरकार का लक्ष्य: सहायक निदेशक नियोजन

गोपालगंज, 13 दिसम्बर (निज संवाददाता) मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत संचालित जिले के सभी कौशल विकास केंद्रों का औचक निरीक्षण नियोजन विभाग,सारण के सहायक निदेशक भरत जी राम ने किया। वे शहर के शाही कॉम्प्लेक्स स्थित कौशल विकास केंद्र केबीएस एकेडमी सहित कई कौशल विकास केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा कक्षा संचालन का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बताया कि “शिक्षार्थी अत्यंत उत्साही है। उन्हें रोजगारपरक कौशल (Employability Skills) की जिज्ञासा हैं। कक्षाओं में उपयोगी एवं उत्पादक प्रायोगिक शिक्षण सुचारू रूप से चल रहा है। शिक्षार्थी जिज्ञासु हैं तथा लर्निंग फैसिलिटेटर्स (LFs) प्रभावी ढंग से अध्यापन कार्य में लगे हैं। कुल मिलाकर संस्थान का प्रदर्शन उत्कृष्ट है।

निरीक्षण के पश्चात श्रीराम ने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया। लगभग एक घंटे तक चले इस संवाद सत्र में उन्होंने प्रभावी संचार कौशल (Effective Communication Skills) पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण व प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस प्रेरणादायक सत्र के उपरांत सभी छात्र अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न हुए।इस अवसर पर केबीएस एकेडमी के निदेशक कुंज बिहारी श्रीवास्तव, लर्निंग फैसिलिटेटर्स अंकित कुमार, निधि गुप्ता, रानी कुमारी, अतिश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। अंत में केबीएस एकेडमी परिवार ने इस प्रेरणादायक निरीक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए सहायक निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया।

More From Author

आरएलएम में उठी असहमति की चिंगारी, विधायक के पोस्ट से गरमाई बिहार की सियासत

घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने किशोर के सिर में मारी गोली,मौके पर मौत एसपी ने घटनास्थल की जांच के बाद किया एसआईटी का गठन, जांच तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:34 am, Aug 13, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 50 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 35%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.03 mm 9% 7 mph 43% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.21 mm 21% 7 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 6% 5 mph 45% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 8% 5 mph 50% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.81 mm 42% 7 mph 64% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.32 mm 33% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.03 mm 18% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.05 mm 16% 13 mph 70% 1002 mb 0 cm