

गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण पूर्णिया जिला आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को मना रहा है अपना 256 वां स्थापना दिवस।


उक्त अवसर पर जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूर्णिया स्थापना दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ आज शनिवार को सुबह 8:00 बजे प्रभात फेरी से प्रारंभ किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा जिला स्कूल पूर्णिया से उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया।छात्रों के द्वारा निकल गई प्रभात फेरी कार्यक्रम को पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्णिया तथा जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रभात फेरी छात्रों द्वारा पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गो से होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में संपन्न हुआ।

