जीएसटी चोरी को लेकर सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने की उतर बिहार में छापेमारी मुजफ्फरपुर सीवान व गोपालगंज में 14 स्क्रैप व पान मसाला के ट्रक जब्त


गोपालगंज।
पटना से गठित सेल टैक्स विभाग की जीएसटी की स्पेशल टीम ने उत्तर बिहार के कई जिलों में छापेमारी की। उनकी छापेमारी के बाद पूरा उत्तर बिहार के ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने मुजफ्फरपुर शहर में कुचायकोट थाने के जलालपुर चेकपोस्ट पर व सीवान के मैरवा गुठनी मार्ग पर छापेमारी कर 13 स्क्रैप व एक पान मसाला की ट्रक जब्त किया है। उक्त टीम द्वारा पूरे उत्तर बिहार में छापेमारी अभियान चलाई गई है। जिसमें कुल 14 ट्रक पकड़े गए है।

पकड़े गए ट्रकों की जांच पड़ताल जीएसटी की टीम कर रही है। बता दें कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए सेल टैक्स विभाग द्वारा गठित जीएसटी की स्पेशल टीम द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जहां कुचायकोट के जलालपुर में 3 ट्रक स्क्रैप पकड़ कर जब्त किया है।जबकि 9 ट्रक स्क्रैप सीवान के मैरवा थाने से गुठनी मार्ग से पकड़ कर जब्त किया है। वही मुजफ्फरपुर में भी टीम ने लौटते वक्त दो वाहन जब्त किया है। सैल्स टैक्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहनों पर लगभग 28 से 30 लाख तक कि फाइन की जा सकती है। अभी फाइन की प्रक्रिया चल रही है। उनके क्रय विक्रय के कागजातों की जांच की जा रही है। छापेमारी के बाद ट्रक चालकों में अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से ट्रकों द्वारा टैक्स व जीएसटी की चोरी की सूचना विभाग को मिल रही थी। टीम ने बताया कि चोरी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। टीम का कहना है कि यदि सेल टैक्स विभाग की टीम इसी तरह छापेमारी की कार्रवाई करती रहे तो सरकार को भारी राजस्व का लाभ मिलेगा।

More From Author

सर पिछले दो वर्षों से अंचल के चक्कर लगा रहा हूं..राजस्व महाअभियान…एडीएम रवि राकेश ने भूस्वामियों के घर जाकर जमाबंदी की प्रति सौंपी…जागरूकता को लेकर लोगों में खुशी…पढ़ें पूरी खबर

सीवान का दहशत लक्की तिवारी पुलिस मुठभेड़ में घायल…कई संगीन मामलों में वांछित था कुख्यात लक्की तिवारी…लक्की तिवारी के कॉल डिटेल्स को खंगालने में जुटी पुलिस…हो सकता है बड़ा खुलासा…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:01 am, Mar 22, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 100 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 1.2 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
18°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 78% 1014 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1015 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1010 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1010 mb 0 cm