सीवान का दहशत लक्की तिवारी पुलिस मुठभेड़ में घायल…कई संगीन मामलों में वांछित था कुख्यात लक्की तिवारी…लक्की तिवारी के कॉल डिटेल्स को खंगालने में जुटी पुलिस…हो सकता है बड़ा खुलासा…पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

भंटापोखर के पास हुई मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

सीवान:-16 अगस्त(सेंट्रल डेस्क)सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर के पास शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे पुलिस व कुख्यात अपराधी लक्की तिवारी के बीच मुठभेड़ हो गई.इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में लक्की तिवारी के दोनों पैरों में गोली लग गई.घायलावस्था में उसे तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां पुलिस अभिरक्षा में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई सीवान एसआईटी और मुफ्फसिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरवा थाने के पंडितपुरा गांव का रहने वाला लक्की तिवारी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भंटापोखर के पास घेराबंदी की.जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की,उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की,जिसमें लक्की को दोनों पैरों में गोली लगी.

बड़ा आपराधिक इतिहास है लक्की का

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि लक्की तिवारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है.उसके ऊपर कई संगीन मामले दर्ज हैं.मैरवा थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है.बताया जाता है कि वह हमेशा हथियार लेकर चलता था और क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहता था. फिलहाल लक्की तिवारी सीवान सदर अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती है. डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है.पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी का कहना है कि उसके ठीक होने के बाद पूछताछ की जाएगी. जिससे उसके नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके.वही अन्य थानों में उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

More From Author

जीएसटी चोरी को लेकर सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने की उतर बिहार में छापेमारी मुजफ्फरपुर सीवान व गोपालगंज में 14 स्क्रैप व पान मसाला के ट्रक जब्त

लापरवाही का जहर मध्याह्न भोजन में मिली छिपकली, 50 बच्चे हुए बीमार प्रिंसिपल और शिक्षिका निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:35 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Moderate rain
Humidity: 92 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 86%
Visibility: 7 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
26°/27°°C 1.34 mm 70% 8 mph 90% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.75 mm 64% 7 mph 88% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.71 mm 57% 4 mph 81% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/31°°C 1.38 mm 58% 5 mph 69% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.61 mm 41% 6 mph 69% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.44 mm 41% 5 mph 74% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0.43 mm 45% 7 mph 82% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 13% 11 mph 84% 999 mb 0 cm