नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) देश में जोहो मेल (Zoho Mail) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां अधिकतर लोग जीमेल का इस्तेमाल करते थे, अब बड़ी संख्या में लोग जोहो मेल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। यह न सिर्फ इस्तेमाल में आसान है, बल्कि इसकी सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत है। हाल ही में गृह मंत्री ने भी जोहो मेल पर स्विच किया है।

जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने बताया कि 20 सिक्योरिटी ऑडिट के बाद भारत सरकार ने आधिकारिक ईमेल सेवा के लिए जोहो को चुना है। इसका मतलब है कि अब सरकारी कामकाज में भी जोहो मेल का इस्तेमाल होगा।
जोहो मेल हर यूजर को 5GB तक फ्री स्टोरेज देता है, जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें 256-बिट SSL एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग होता है, जिससे यूजर का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
एक खास बात यह है कि जोहो मेल अब 73 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें संस्कृत, मैथिली, मराठी जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं। यानी अगर किसी को अंग्रेजी नहीं आती, तब भी वे अपनी मातृभाषा में जोहो मेल का उपयोग कर सकते हैं।
ऐसे बदलें जोहो मेल की भाषा:
- सबसे पहले सेटिंग में जाएं।
- ‘सिस्टम’ विकल्प पर क्लिक करें।
- ‘Display Language’ सेक्शन खोलें।
- अपनी पसंद की भाषा चुनें।
- पेज को रिफ्रेश करें और नई भाषा में जोहो मेल का आनंद लें।
जोहो मेल तकनीक और भाषा के मेल का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रहा है।

