गोपालगंज में नामांकन का मेला दिग्गज नेताओं ने भरे पर्चे,आज मौर्य की जनसभा से बढ़ेगा सियासी तापमान

गोपालगंज, 15 अक्तूबर (निज संवाददाता) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गोपालगंज में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का दौर पूरे दिन चलता रहा। जदयू बीजेपी राजद आईएएएम सहित कई दलों व निर्दलीय उम्मीदवार भी नामांकन किया। जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रमुख दलों के बड़े नेताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कलेक्ट्रेट व हथुआ अनुमंडल परिसर में दिनभर राजनीतिक हलचल मची रही। वही सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

नामांकन के दौरान शहर से लेकर अनुमंडल कार्यालय हथुआ तक ट्रैफिक को रोक दिया गया था। नामांकन करने वालों में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भोरे विधानसभा (सुरक्षित सीट) से नामांकन दाखिल किया। वे जेडीयू के टिकट पर दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि विकास और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर जनता फिर से जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि आगे भी बहुत कुछ राज्य व विधानसभा की जनता के लिए करना है। पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा ने हथुआ विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। वे इस बार भी जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम रहा।


-आरजेडी के प्रेमशंकर यादव व राजेश कुशवाहा ने भी दाखिल किए पर्चे
वहीं आरजेडी विधायक प्रेमशंकर यादव ने बैकुंठपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। वे महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। जबकि आरजेडी के राजेश कुशवाहा ने भी हथुआ सीट से नामांकन दाखिल किया और महागठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में हैं। वही हथुआ अनुमंडल में परिसर के ड्रॉप गेट पर भी राजद उम्मीदवार राजेश सिंह व जदयू उम्मीदवार राम सेवक सिंह के समर्थक आपस में भीड़ गए। दोनों समर्थकों के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की की बात बताई जा रही है। बाद में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
-बीजेपी के कदावर नेता मिथिलेश तिवारी ने भी भरा पर्चा


पूर्व विधायक और बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। वे इस बार भी वे एनडीए से प्रत्याशी हैं। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। वही उनके नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शहर के मिंज स्टेडियम में जनसभा कर मिथलेश तिवारी और एनडीए के लिए वोट मांगा।
यूपी के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य मिंज स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में पहली बड़ी जनसभा की। उन्होंने कहा कि देश व राज्य में एनडीए गठबंधन ने जो विकास कार्य किया है। वह गिनाने लायक नहीं है। जबकि गोपालगंज सदर से आईएएएम से अनस सलम ने भी नामांकन किया। नामांकन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
-कलेक्ट्रेट परिसर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रत्याशियों के लगातार नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर व हथुआ के अनुमंडल कैम्पस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और आने-जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

More From Author

महिला मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र, मॉक पोल प्रक्रिया पर विशेष जोर

जोहो मेल की लोकप्रियता में तेजी, अब संस्कृत समेत 73 भाषाओं में करें इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:12 pm, Jun 24, 2026
temperature icon 36°C
Mist
Humidity: 50 %
Pressure: 998 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
38°/40°°C 0 mm 1% 10 mph 24% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 11 mph 37% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 2 mph 38% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 26% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 4 mph 17% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0.01 mm 3% 4 mph 23% 997 mb 0 cm