ठंड में उजाड़े जा रहे गरीब, सड़कों पर फूटा गुस्सा: डुमराव में खेग्रामस–माले का आक्रोशपूर्ण धरना

बक्सर, 06 जनवरी (विक्रांत) गरीबों की बस्ती पर कार्रवाई, मनरेगा की कमजोर होती स्थिति और मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ मंगलवार को डुमराव प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा और भाकपा माले के संयुक्त आह्वान पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता खेग्रामस अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने की, जबकि संचालन भाकपा माले प्रखंड सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा कि भीषण ठंड में गरीबों की बस्तियां उजाड़ना अमानवीय और संविधान विरोधी है। उन्होंने प्रशासन से इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही मनरेगा को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए इसके पुनः सशक्त बहाली की मांग उठाई।वक्ताओं ने चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए उन्हें वापस लेने, सभी दलित-गरीब भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन और जहां बसे हैं वहां का पर्चा देने की मांग की।

किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि सरकार किसान-मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है।धरने में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों मजदूर-किसान शामिल हुए।

More From Author

पर्यावरण पर वार के खिलाफ सड़क पर उतरी माले, बक्सर में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

गरीबों को उजाड़ने पर सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी, सरकार पर बरसे पूर्व विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:32 am, Aug 12, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 3% 6 mph 40% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 5 mph 33% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 36% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 42% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 7 mph 48% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm