डायट में सजा नवाचार का मेला, शिक्षकों की रचनात्मकता ने रचा इतिहास

बक्सर, 10 फरवरी (विक्रांत) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) मेला पूरे उत्साह और शैक्षणिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा निर्मित नवाचारी शिक्षण-सहायक सामग्रियों का प्रदर्शन कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और अनुभवपरक बनाना रहा।

गणित, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेज़ी, हिंदी एवं उर्दू विषयों से जुड़े टीएलएम को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसे शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा। डायट प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य ने कहा कि टीएलएम मेला शिक्षकों की सृजनात्मकता को मंच प्रदान करता है और विद्यार्थियों को अनुभव-आधारित सीख से जोड़ता है। डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने अमूर्त अवधारणाओं को मूर्त रूप में समझाने में टीएलएम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

गुणवत्ता संभाग प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने इसे नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल-आधारित शिक्षण का सशक्त माध्यम बताया। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश झा ने स्थानीय संसाधनों से बने टीएलएम को किफायती और पर्यावरण-अनुकूल बताया।

प्रतियोगिता में गणित में विमलेश कुमार गुप्ता, उर्दू में नफीश एवं मो. मुमताज अली, अंग्रेज़ी में शिखा एवं श्वेता पाण्डेय, हिंदी में प्रतिमा कुमारी एवं सुमिता पाण्डेय तथा पर्यावरण अध्ययन में कु. शिखा सिंह एवं ग्लोरी वर्मा के प्रदर्श उत्कृष्ट घोषित किए गए। कार्यक्रम का समापन नवाचार के संकल्प के साथ हुआ।

More From Author

TRE-4 में बड़ा उलटफेर, एक अभ्यर्थी, एक कक्षा—नई व्यवस्था से बदलेगा शिक्षक भर्ती का खेल

संवेदनशील पुलिस की मानवीय पहल, सूदखोर के चंगुल से गरीब ठेला चालक को मिला इंसाफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:58 pm, Mar 28, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:46 am
Sunset: 6:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 22% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 11 mph 25% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 34% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 45% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 43% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 18% 1004 mb 0 cm