चेन पुलिंग से महिला कोच तक सख्ती, पूर्व मध्य रेल का बड़ा एक्शन, हजारों यात्री हिरासत में

बक्सर, 10 फरवरी (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों के समय पालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग कर रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन “समय पालन” के तहत विशेष निगरानी अभियान चलाया गया, ताकि ट्रेनों का परिचालन अनावश्यक रूप से बाधित न हो।

ऑपरेशन “समय पालन” के तहत जनवरी माह में 01.01.2026 से 31.01.2026 तक पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने के आरोप में कुल 1030 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 496 लोग दानापुर मंडल से पकड़े गए। वहीं समस्तीपुर मंडल से 200, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल से 108, सोनपुर मंडल से 130 और धनबाद मंडल से 96 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन “महिला सुरक्षा” के तहत महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी व्यापक धर-पकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जनवरी माह में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कुल 3567 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 1797 पुरुष दानापुर मंडल से पकड़े गए। इसके अलावा पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल से 656, समस्तीपुर मंडल से 488, सोनपुर मंडल से 396 तथा धनबाद मंडल से 230 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More From Author

संवेदनशील पुलिस की मानवीय पहल, सूदखोर के चंगुल से गरीब ठेला चालक को मिला इंसाफ

चिनाब पर सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, पाकिस्तान में खलबली, नए बांध की समीक्षा में जुटा इस्लामाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:52 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 34°C
Cloudy
Humidity: 51 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 87%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.09 mm 16% 14 mph 52% 999 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 12% 9 mph 55% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 9% 11 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 14% 10 mph 73% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 10% 8 mph 77% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 6% 10 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 7% 11 mph 50% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.1 mm 16% 11 mph 46% 999 mb 0 cm