डीएम साहिला का सख्त अल्टीमेटम, 3 दिन में निपटाएं लंबित दाखिल-खारिज, नहीं तो होगी कार्रवाई

बक्सर, 16 फरवरी (विक्रांत) जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।

बिहार सरकार के सात निश्चय-03 अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत 26 फरवरी 2026 तक पंचायतवार कैंप लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्णय लिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कैंप में प्राप्त परिवाद पत्रों का यथासंभव ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करें।भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर एवं डुमरांव द्वारा सरकारी भूमि उपलब्धता संबंधी प्रतिवेदन जमा नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

साथ ही ई-मापी अभियान के सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।समीक्षा में सामने आया कि अंचल इटाढ़ी और राजपुर में 75 दिनों से अधिक समय से दाखिल-खारिज के मामले लंबित हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर इन मामलों का निष्पादन हर हाल में किया जाए। भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियमित अनुश्रवण का दायित्व सौंपा गया।ई-मापी के सर्वाधिक लंबित मामले बक्सर, राजपुर और सिमरी अंचल में पाए गए। एक सप्ताह के अंदर सभी मामलों के निस्तारण का अल्टीमेटम दिया गया।

बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांख्यिकी और विधि विभाग की भी समीक्षा की गई तथा सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

More From Author

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, 2000 लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

जिले के 60 केंद्रों में कल यानि 17 फरवरी से होगी मैट्रिक की परीक्षा,परीक्षार्थी इस खबर को अवश्य पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:59 pm, Apr 11, 2026
temperature icon 35°C
Sunny
Humidity: 19 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 19 mph
Wind Gust: 22 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:31 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 17 mph 7% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 12% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 16% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 19% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1005 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 0% 13 mph 13% 1005 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0 mm 0% 17 mph 9% 1001 mb 0 cm