डीजल पेट्रोल के भंडारण में लगी भीषण आग, ज्वलनशील पदार्थ धू-धू कर जला घण्टों मशक्कत के बाद आग पर मिला काबू एक युवक झुलसा पटना रेफर

गोपालगंज, 23 फरवरी (निज संवाददाता) नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डीजल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई परिवार एहतियातन अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। हालांकि इस आग की घटना में सरेया वार्ड नंबर 3 के निवासी अजय कुमार के (29) पुत्र बिट्टू कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। जिन्हें निजी क्लिनिक में इलाज के बाद बेहतर इलाज के पटना रेफर कर दिया गया है। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सरेया वार्ड नंबर एक निवासी उपेंद्र पांडेय ने करकटनुमा (टीनशेड) कमरे बनाकर किराए पर दे रखे थे। लोगों ने बताया कि इस कमरे में किरायेदार पिछले 4 वर्षों से कथित नकली डीजल,पेट्रोल व किरोसिन के भंडारण कर खरीद-बिक्री का काम कर रहा था। इसी दौरान गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम में कथित रूप से डीजल-पेट्रोल तैयार करने का भी काम उस दौरान किया जा रहा था।

आग लगने के बाद ज्वलनशील पदार्थ धू-धू कर जलने लगे और देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं। घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया,जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी तथा वहां अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण और कथित मिलावट का काम किया जा रहा था या नहीं।

More From Author

ताजपुर में बेकाबू कार का कहर: 12 को रौंदा, 3 की हालत नाजुक, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी पोखर में फेंकी

समस्तीपुर में अवैध मीट-मछली दुकानों पर गिरेगी गाज, सरकार का सख्त आदेश, खुले बाजार होंगे बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:34 am, Apr 10, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 34 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 17 mph 14% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 17 mph 11% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 12% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1009 mb 0 cm