समस्तीपुर, 13 सितंबर (राजेश झा) डीबीकेएन कॉलेज नरहन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई के बैनर तले छात्र नेताओं द्वारा लगातार 40 घंटे से आमरण अनशन जारी है। छात्रों की मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर पाया है।

इस आमरण अनशन का नेतृत्व छात्र नेता केशव झा केशव झा भूख हड़ताल पर हैं।उनके साथ एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव एवं छात्र नेता प्रिंस कुमार भी अनशन पर बैठे हैं। इन सभी ने कॉलेज प्रशासन के उदासीन रवैये पर नाराज़गी जताई है और कहा है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
आज अनशन स्थल पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुँच कर छात्रों को अपना समर्थन दिया। मौके पर जनौस नेता बबलू कुमार,विश्वनाथ कुमार,जिला पार्षद सदस्य जितेंद्र राम,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र जी,राजद नेता मुकेश कुमार,समाजसेवी अमरजीत ठाकुर,भुसवर पंचायत के पंचायत समिति प्रदीप जी सहित कई पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।सभी ने एक स्वर में छात्रों की मांगों को उचित बताते हुए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
बावजूद इसके, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी जारी है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
छात्रों की प्रमुख मांगें पीजी की पढ़ाई चालू करने के अलावा क्या हैं,इस पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।मगर इतना स्पष्ट है कि इस आंदोलन ने डीबीकेएन कॉलेज नरहन के शिक्षा माहौल में हलचल मचा दी है।

