बक्सर, 9 सितंबर (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डी.के.कालेज की प्राचार्य प्रो.वीणा कुमारी द्वारा मंगलवार मातहतों के साथ एक महत्ती बैठक आहूत की गई। बैठक आहूत की गई। बैठक में कालेज के विभिन्न विषय के विभागाध्यक्ष के अलावा बीसीए एवं बीबीए के समन्वयक भी मौजूद थे। इस मौके पर प्राचार्य द्वारा कालेज के प्रांगण में शैक्षणिक कार्य संस्कृति में बदलाव लाने, छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं कालेज परिसर की साफ सफाई आदि बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई।

साथ ही नैक में कालेज को बेहत्तर स्थान दिलाने को लेकर शैक्षणिक शोध कार्य, पुस्तकों के प्रकाशन को लेकर प्राचार्य द्वारा मातहत शिक्षकों के साथ चर्चा परिचर्चा की गई। प्राचार्य ने मातहत शिक्षकों से कालेज में पठन पाठन व्यवस्था में परिवर्तन एवं कालेज परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को अनुरोध किया।

बैठक में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष पूर्व प्राचार्य प्रो.राजू मोची,हिंदी की विभागाध्यक्ष डा.उषा रानी, प्रो.अरबाब खां, डा.संगीता कुमारी,डा.अवनीश कुमार,प्रो.अब्दुल कैश, डा.रमेश यादव एवं डा.जीमल अख्तर आदि मौजूद थे। उधर, प्राचार्य प्रो.वीणा कुमारी ने बताया कि कालेज की सूरत एवं सेहत में बदलाव के साथ शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव को संकल्पित है।

