बक्सर, 3 नवंबर (विक्रांत) 201–डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, वरीय उप विकास आयुक्त और आरओ सह एसडीएम डुमराँव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण में लॉजिस्टिक्स, सामग्री प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती, वाहन व्यवस्था और डिस्पैच रूट प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 6 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्देशों में अनुशासन, समयबद्धता और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अंतिम 72 घंटे के Pre Poll Critical Window में ECI दिशा-निर्देशों का सख्त पालन, सेंटर परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, QRT, SST, FST एवं Static Points को अलर्ट मोड में रखने और शराब, नगद या प्रलोभन पर कड़ी निगरानी शामिल है।
अधिकारियों ने कहा कि भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिथिलता पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही “Vote Karega Buxar – 6 November” मतदाता जागरूकता अभियान को अगले 72 घंटों में मैक्सिमम इम्पैक्ट मोड में लागू करने के निर्देश दिए गए।

