डुमरांव के प्रसिद्ध समाज सेवी द्वारिका प्रसाद केसरी की समारोह पूर्वक मनाई गई पुण्यतिथि, गरीबों बच्चों के बीच बांटा पठन पाठन सामग्री


बक्सर, 23 जनवरी(विक्रांत) डुमरांव नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद केसरी की समारोह पूर्वक 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. स्थानीय नगर के सफाखाना रोड के महादलित बस्ती में आयोजित समारोह का उद्घाटन दिवंगत श्री केशरी की पत्नी और नगर परिषद की प्रथम महिला पूर्व चेयरमैन मीरा देवी केसरी ने दीप जला कर किया.

वक्ताओं ने स्वर्गीय द्वारिका केशरी को गरीबों का सच्चा हमदर्द और मसीहा के अलावा दानवीर कर्ण की संज्ञा से नवाजा. इस मौके पर दिवंगत कांग्रेसी नेता और प्रमुख व्यवसायी के इकलौता पुत्र अखिलेश कुमार केशरी द्वारा महादलित बस्ती के बच्चों के बीच 151 स्कूल बैग, कट्टर पेंसिल, पेन, रबर , कॉपी आदि पठन पाठन सामग्री बांटी गई , कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद केसरी स्मृति संस्थान के बैनर तले आयोजित की गई.

मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार केसरी,विनोद केसरी,जितेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शरण श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाठक, जीतन यादव , विकास कुमार पाठक , रेडक्रास सोसाईटी के सचिव मोहन गुप्ता ,सोनू मिश्रा, वीरेंद्र यादव, राकेश कुमार, राजेंद्र केसरी,उज्जवल ठाकुर, कृष्ण रजक , दीनदयाल प्रसाद, राधेश्याम तिवारी, सर्विस पाठक एवं ललन सिंह आदि सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.

स्थानीय वरीय पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत ने दिवंगत द्वारिका प्रसाद केशरी को नम आंखों से याद किया और कहा कि दिवंगत केशरी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा आज भी सरेआम होती है. सामाजिक कार्यो में द्वारिका प्रसाद केशरी तन मन और धन के साथ समर्पण के भावना से जुटे रहते थे. उनके कृतित्व का कई मिशाल जीवंत है.

More From Author

नरकटियागंज में रेलवे परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा, सांसद सुनील कुमार ने अधिकारियों को लगाई समयबद्धता की फटकार

ज्ञान और संस्कृति का संगम: बक्सर में वसंत पंचमी महोत्सव, नगर भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:59 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 69 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.35 mm 36% 10 mph 73% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 12% 14 mph 67% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 9% 14 mph 61% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 15% 11 mph 65% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 21% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm