
बक्सर, 14 जनवरी (विक्रांत) मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डुमरांव नगर के जंगली शिव मंदिर रोड स्थित श्री रामकृष्ण परमहंस श्री राम प्रताप सिंह फाउंडेशन के तत्वाधान में नव स्थापित उमा विद्यालयम द्वारा विशेष पूजा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी से कक्षा 6 तक नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की गई।उमा विद्यालयम वर्तमान में सीबीएसई, दिल्ली से संबद्धता प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों का चयन किया गया है।

पाठ्यक्रम में STEM शिक्षा, कोडिंग, रोबोटिक्स के साथ-साथ जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।फाउंडेशन के संस्थापक सचिव मनोज कुमार सिंह उर्फ राज सिंह ने कहा कि उमा विद्यालयम एक सामाजिक संकल्प है, जिसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुंचाना है।

संस्थापक कोषाध्यक्ष निशा सिंह ने इसे भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए बच्चों को तैयार करने वाला “प्रकाश स्तंभ” बताया।विद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक ऋषभ राज ने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं से ही आईआईटी-जी, नीट, आईएएस, कैट और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क फाउंडेशन कोर्स उपलब्ध कराया जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित उमा विद्यालयम में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, सुरक्षित हरित परिसर, सीसीटीवी निगरानी, एंटी-बुलिंग नीति और परामर्श सेवा की व्यवस्था की गई है।

