तंदूर चूल्हे के तहखाने में छुपा कर समस्तीपुर के पति पत्नी कर रहे थे शराब की तस्करी, हुआ भंडाफोड़ पति-पत्नी गिरफ्तार

गोपालगंज, 04 दिसम्बर (निज संवाददाता) जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के एक अनोखे और चौंकाने वाले तस्करी के तरीके का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक पिकअप वैन से तंदूरी चूल्हे के अंदर तस्करी कर यूपी से लाई जा रही विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पसेरिया निवासी रमेश कुमार राम व उनकी पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।तंदूरी चूल्हा बना ‘चलता-फिरता तहखाना’जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन को रोका, जिस पर तंदूरी रोटी बनाने वाला बड़ा चूल्हा लदा था। सतर्कता के तहत जब स्कैनर से जांच की गई तो चूल्हे के अंदर शराब होने का पता चला। तस्करों ने चूल्हे के भीतर एक खास तहखाना बनाकर शराब छिपाई थी और ऊपर से सीमेंट से प्लास्टर कर इसे सामान्य चूल्हे जैसा दिखाया गया था। जब चूल्हे को तोड़ा गया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।-468 लीटर विदेशी शराब बरामदचूल्हे के गुप्त खांचे से 468 लीटर अवैध विदेशी शराब निकाली गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली से शराब लाकर मुजफ्फरपुर में सप्लाई करने की फिराक में थे।-टीम की सतर्कता से नाकाम हुए तस्करउत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि तस्कर शराबबंदी के बावजूद रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन विभाग की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि बरामद शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

More From Author

आरएसएस का वृहद गृह संपर्क अभियान: दस दिन में दस हजार घरों तक पहुंचे स्वयंसेवक

आईएसओ प्रमाणित मॉडल अस्पताल में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल,टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:31 am, Jun 28, 2026
temperature icon 36°C
Smoky haze
Humidity: 40 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 45%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:01 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 2% 5 mph 35% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0.04 mm 9% 5 mph 27% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/41°°C 0.01 mm 5% 3 mph 26% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0.18 mm 19% 5 mph 27% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0.03 mm 8% 10 mph 38% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 5% 6 mph 45% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 47% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 2% 4 mph 40% 999 mb 0 cm