पूर्णिया, 6 सितंबर (राजेश कुमार झा) चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद की खबर ने राजनीत गलियारे में हलचल मचा दी है.बताते चलें कि जिले के के0 नगर प्रखंड में दिनांक 08 सितंबर को मुख्यमंत्री का सीमांचल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे.जिसमें पूर्णिया,कटिहार,अररिया एवं किशनगंज के सभी जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे.

बताते चलें कि इस वर्ष मुख्यमंत्री की जिले में पहली कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रही है. जिसको लेकर युद्धस्तर पर सारी तैयारियां चल रही है. सीमांचल के सभी जिले के कार्यकर्ता अपनी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराएंगे.बताते चलें कि जेडीयू के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की खबर ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है. अब सभी दल अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्या को दूर करने की पहल करेंगे.बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन तीन घंटे कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे एवं उनकी समस्या को दूर करने की पहल भी करेंगे.बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में जदयू के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमलोग बहुत उत्साहित है कि हमलोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सीधे संवाद में जुड़ने का मौका मिल रहा है.

