त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा विशेष ट्रेन का संचालन, 05314/05313 गोमती नगर–महबूबनगर साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन 6 फेरों में चलेगी

वाराणसी, 02 सितम्बर 2025 (सेंट्रल डेस्क) रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इसी क्रम में गोमती नगर और महबूबनगर के बीच चलने वाली 05314/05313 साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन देवरिया सदर, मऊ और वाराणसी होते हुए चलाई जाएगी, जिससे पूर्वांचल और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 05314 गोमती नगर–महबूबनगर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितम्बर से 02 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को गोमती नगर से रात्रि 00.15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05313 महबूबनगर–गोमती नगर विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 03 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रात्रि 22.10 बजे महबूबनगर से रवाना होगी। यह ट्रेन कुल 6 फेरों में चलाई जाएगी।


यह गाड़ी गोमती नगर से प्रस्थान कर निम्न स्टेशनों पर ठहरेगी: बाराबंकी (01.05 बजे), बुढ़वल (01.50 बजे), गोंडा (03.30 बजे), बस्ती (05.00 बजे), गोरखपुर (06.25 बजे), देवरिया सदर (07.37 बजे), भटनी (09.00 बजे), मऊ (10.30 बजे), औंड़िहार (11.57 बजे), वाराणसी जं. (13.35 बजे), मिर्ज़ापुर (14.50 बजे), प्रयागराज छिवकी (16.30 बजे), मानिकपुर (20.00 बजे), सतना (21.15 बजे), कटनी (22.35 बजे), जबलपुर (00.30 बजे – अगले दिन), बालाघाट (04.35 बजे), गोंदिया (05.25 बजे), बल्हारशाह (10.05 बजे), सिरपूर कागज़नगर (10.57 बजे), बेल्लमपल्ली (11.32 बजे), रामगुंडम (12.01 बजे), काजीपेट (13.27 बजे), मलकाजगिरी (15.22 बजे), काचीगुडा (16.00 बजे), उमदानगर (16.41 बजे), शादनगर (17.16 बजे), जडचर्ला (17.52 बजे)। यह ट्रेन महबूबनगर शाम 19.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन महबूबनगर से प्रस्थान कर जडचर्ला (22.30 बजे), शादनगर (23.05 बजे), उमदानगर (23.35 बजे), काचीगुडा (00.20 बजे – अगले दिन), मलकाजगिरी (00.52 बजे), काजीपेट (03.42 बजे), रामगुंडम (05.12 बजे), बेल्लमपल्ली (05.42 बजे), सिरपूर कागज़नगर (06.17 बजे), बल्हारशाह (07.35 बजे), गोंदिया (11.50 बजे), बालाघाट (12.30 बजे), जबलपुर (15.25 बजे), कटनी (17.00 बजे), सतना (18.20 बजे), मानिकपुर (19.32 बजे), प्रयागराज छिवकी (22.35 बजे), मिर्ज़ापुर (23.52 बजे), वाराणसी जं. (02.25 बजे – तीसरे दिन), औंड़िहार (03.37 बजे), मऊ (04.45 बजे), भटनी (06.12 बजे), देवरिया सदर (07.34 बजे), गोरखपुर (08.50 बजे), बस्ती (09.53 बजे), गोंडा (12.10 बजे), बुढ़वल (13.15 बजे), बाराबंकी (14.05 बजे) होते हुए गोमती नगर 15.00 बजे पहुंचेगी।
इस पूजा विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
01 जनरेटर सह लगेज यान
01 एल.एस.एल.आर.डी. कोच
07 शयनयान श्रेणी (Sleeper Class)
04 सामान्य द्वितीय श्रेणी (General Class)
01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2-tier)
08 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी (AC 3-tier Economy)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सभी निर्धारित कोविड-19 सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और नियमों का पालन करें। यह पूजा विशेष ट्रेन विशेष तौर पर त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है, अतः अग्रिम आरक्षण कर यात्रा की योजना बनाएं।

More From Author

दशहरा दीवाली व छठ पूजा त्यौहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलेंगी विहार टर्मिनस पटना-आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन

डी.के.कालेज की प्रथम महिला प्राचार्य प्रो.वीणा ने किया पदभार ग्रहण…पदभार ग्रहण को लेकर जारी अटकलों पर लगी विराम…शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने नई प्राचार्य का किया अभिनंदन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:03 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 61 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 87%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm