थावे मंदिर में चोरी से मर्माहत बाहुबली विधायक ने दिखाई दरियादिली, मुकुट सहित ढाई करोड़ का आभूषण की अर्पित

गोपालगंज, 22 दिसम्बर (टीएन मिश्रा) जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे भवानी मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के बाद,जिले के बाहुबली पांडेय परिवार ने दरियादिली दिखाते हुए मां को लगभग ढाई करोड़ के आभूषण सोमवार को अर्पित किए है।

सोमवार को ब्राह्मण शिरोमणि सतीश पांडेय व उनके अनुज कुचायकोट के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय मंदिर पहुंच कर पांच तरह का आभूषण अर्पित किया। पाण्डेय परिवार के इस दरियादिली की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं। मंदिर से मां थावे वाली का ऐतिहासिक मुकुट व कीमती आभूषण चोरी बुधवार की रात होने से भक्तों में जो निराशा थी,उसे विधायक ने अपनी श्रद्धा और दानशीलता से दूर करने का प्रयास किया है।

विधायक अपने भाई सतीश पाण्डेय के साथ थावे मंदिर पहुंचे और विधि विधान के साथ मां की पूजा अर्चना कर करीब ढाई करोड़ की लागत से बने सोने की मुकुट,हार कान की बाली,बिंदी और गले के चॉपर आदि समर्पित किया। दरअसल पिछले 17 दिसम्बर की देर रात मंदिर के गर्भगृह से अज्ञात चोरों ने मां के स्वर्ण मुकुट व अन्य गहनों पर हाथ साफ कर दिया था।

इस घटना ने न केवल पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे,बल्कि देश-दुनिया में फैले मां के भक्तों की आस्था को भी गहरी आघात पहुंची थी। चोरी गए आभूषणों की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता अनमोल थी। इस घटना के बाद भक्तों की उदासी और मां के दरबार की सूनी आभा को देखते हुए विधायक पप्पू पांडेय ने एक बड़ा संकल्प लिया। उन्होंने मां के लिए नया मुकुट व आभूषण बनवाने की घोषणा की और आज उन्होंने पूर्व में किए गए घोषणा को पूरा किया। उन्होंने सविधि पूजा-अर्चना के बाद मां को भव्य स्वर्ण मुकुट, मुकुट के अलावा हार, कान की बाली, बिंदी और गले के चॉपर को अर्पित किया है।विधायक पप्पू पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि मां थावे वाली के दरबार में जो कुछ भी है, वह उन्हीं का दिया हुआ है। चोरी की घटना से वे मर्माहत थे, इसलिए उन्होंने एक बेटे के कर्तव्य के रूप में मां का श्रृंगार पुनः लौटाने का प्रयास किया है। हलाकिं मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय ने बताया कि विधायक द्वारा जो आभूषण को मॉ को अर्पित किया गया है उससे उनका पूरी तरह श्रृंगार कर दिया गया है। उसके अलावा भी दो महिलाओं द्वारा मां को कुछ आभूषण अर्पित किए गए हैं। जिससे मां का श्रृंगार कर दिया गया है।

More From Author

हिजाब विवाद के बीच दिल्ली में सियासी गुफ्तगू, नीतीश की मोदी–शाह से गुप्त मंत्रणा, 30 मिनट तक हुई बातचीत

नालंदा में श्रवण कुमार का औचक निरीक्षण, सरकारी बस स्टैंड की जर्जर स्थिति देख मंत्री ने किया पुनर्निर्माण का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:39 am, Jun 27, 2026
temperature icon 35°C
Smoky haze
Humidity: 37 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 32%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 2% 5 mph 30% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 4% 2 mph 24% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 3% 3 mph 23% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0 mm 2% 4 mph 26% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 1% 7 mph 29% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0.19 mm 18% 6 mph 38% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0.04 mm 7% 6 mph 40% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 5 mph 36% 1000 mb 0 cm