
दरभंगा, 11 फरवरी (अजय राय) नाबालिग रेप पीड़िता के घर पहुंचकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। ऐसे मामलों में पुलिस को मानवीय आधार पर निर्णय लेना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि जिले में पुलिस-प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि यहां अधिकारियों का “जंगलराज” कायम है, जहां पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने वाले समाज के लोगों पर ही कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने मांग की कि दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो तथा पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए। PK के दौरे के बाद जिले की सियासत गरमा गई है।

