पटना, 14 सितंबर ( विक्रांत) रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में दानापुर मंडल में खान-पान स्टालों पर कार्यरत वेंडरों को क्यू.आर. कोड आधारित पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। यह नया पहचान पत्र आधुनिक तकनीक से युक्त हैं, जिसमें वेंडर की संपूर्ण जानकारी समाहित रहेगी।पुराने पहचान पत्रों को चरणबद्ध तरीके से बदलकर वेंडरों को यह नया क्यू.आर. कोड युक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस प्रणाली से पहचान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सरल होगी तथा अनाधिकृत वेंडिंग पर भी प्रभावी रोकथाम संभव हो सकेगी।इस पहचान पत्र के माध्यम से रेलवे प्रशासन को वेंडर संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवाएँ उपलब्ध होंगी।रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित दानापुर मंडल में चलाया जा रहा यह कदम पारदर्शिता और यात्री सुविधा की दिशा में एक बड़ा सुधार है। क्यू.आर. कोड आधारित पहचान पत्र से न केवल प्रशासनिक कार्य सुगम होंगे बल्कि यात्रियों को भी अधिक भरोसेमंद सेवाएँ मिल सकेंगी।

