दियारा में आग का तांडव: 20 घर जलकर राख, मजदूर परिवार आए सड़क पर

पटना, 20 दिसंबर (पटना डेस्क) वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण अगलगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी पंचायत अंतर्गत माली टोला में आग लगने से करीब 20 घर जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले दिनेश भगत के घर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़की। उस वक्त तेज पछुआ हवा चल रही थी, जिससे आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ ही मिनटों में पूरा टोला आग की लपटों में घिर गया। आग लगते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी भयावह थीं कि प्रयास नाकाम साबित हुए। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 20 घर पूरी तरह जल चुके थे।इस हादसे में गोरख भगत, कृष्ण भगत, रंजीत कुमार मालाकार, नीतीश कुमार, नमेधारी राय, दिलीप राय, मुन्नी देवी सहित कई परिवार बेघर हो गए। आगजनी में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं, ऐसे में यह हादसा उनके लिए गहरी त्रासदी बन गया है।प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने पहले भी आग लगी थी, लेकिन अब तक सहायता नहीं मिली, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

More From Author

जिले का चर्चित पांडेय परिवार सोमवार को ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में करेगा मां के लिए सोने का मुकुट अर्पित

2026 की बजट तैयारियों में जनता की सीधी एंट्री, सरकार ने मांगे सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:28 am, Aug 13, 2026
temperature icon 34°C
Smoky haze
Humidity: 52 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 4% 3 mph 55% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 56% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 4% 8 mph 49% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.04 mm 10% 7 mph 45% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
37°/37°°C 0.07 mm 10% 7 mph 44% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 10% 8 mph 50% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.48 mm 42% 4 mph 67% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.74 mm 34% 1 mph 74% 1000 mb 0 cm