दीपावली पर अलर्ट मोड में अग्निशमन विभाग, संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगे फायर टेंडर

पटना, 18 अक्तूबर (पटना डेस्क) प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग को राज्यभर में अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन विभाग) शोभा ओहटकर ने सभी जिलों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
शहरों में भीड़भाड़ और पटाखों से बढ़ते आगजनी खतरे को देखते हुए, संवेदनशील इलाकों में फायर टेंडरों की प्री-पोजिशनिंग की जाएगी। पटना में जिला समाहरणालय और गोला रोड पर अग्निशमन गाड़ियाँ तैनात रहेंगी।


सभी अग्निशमन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने और फायर ऑडिट को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
दुकानों में आपातकालीन नंबर, फायर स्टेशन, और स्थानीय थाना का संपर्क नंबर चस्पा करना अनिवार्य होगा। मोमबत्ती, केरोसिन लैंप और धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
पटाखा विक्रेताओं को फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू रखने के निर्देश हैं। पूजा पंडालों और मॉल्स में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
साथ ही, अनधिकृत पटाखा विक्रेताओं पर सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया गया है।

More From Author

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर में फ्लैग मार्च और छापेमारी अभियान तेज, बदमाशों पर कसा शिकंजा

दूसरे के लिए ये एक विधानसभा होगा…लेकिन मेरे लिए धमदाहा मेरा घर और मेरा परिवार है…कोई बाहरी मुझे मेरे घर और परिवार से बाहर नहीं निकाल सकता… लेशी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:25 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm