पूर्णिया, 04 सितम्बर (राजेश कुमार झा) पूर्णिया एयरपोर्ट देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट बनने जा रहा है.जिसका गवाह 50 हजार से अधिक लोग बनने जा रहे है.बताते चलें कि आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है.

जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होने जा रहा है.इस क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए पूरे सीमांचल से तकरीबन 50 हजार अधिक लोग मौके को खास बनाने के लिए मौजूद रहेंगे.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट पूरे सीमांचल सहित तकरीबन 13 जिले के यात्रियों के लिए काफी सुविधा जनक साबित होने की उम्मीद है.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर पूरे सीमांचल वासी काफी उत्साहित है.लोग 15 सितंबर का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट को बहुत पहले ही बन जाना चाहिए था.

