धन्यवाद सीओ साहब… अब हमलोगों का हॉस्टल सुरक्षित हो गया…महिला कॉलेज के हॉस्टल में रह रही लड़कियां ने बताई सच्चाई…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 24 जनवरी(राजेश कुमार झा) एक समय था कि पूर्णिया महिला कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं का मनोबल बहुत ऊंचा हुआ करता था.कारण उस समय पूर्णिया महिला कॉलेज को कोसी-सीमांचल की शान कहा जाता था.कारण पूर्णिया महिला कॉलेज में किसी भी छात्रा का एडमिशन होना बड़ा गर्व माना जाता था.कोसी और सीमांचल की लड़कियां महिला कॉलेज की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी.

अभिभावक भी बड़े शान और गर्व से कहते थे कि मेरी बेटी पूर्णिया के महिला कॉलेज में पढ़ती है.उस समय पूर्णिया महिला कॉलेज की प्रिंसिपल इंदु बाला सिंह हुआ करती थी. जिन्हें कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां बहुत ही डिसिप्लिन और कड़क मिजाज कहती थीं.मजाल किया था कि इंदु बाला सिंह के समय कोई भी लड़किया कैंपस के बाहर चली जाय.यहां तक कि हॉस्टल में रह रही लड़कियों के अभिभावक भी बिना प्रिंसिपल के इजाजत के बगैर नहीं मिल सकते थे.ये रुतबा था पूर्णिया महिला कॉलेज का.लेकिन पता नहीं इस महिला कॉलेज को किसकी नजर लग गई.जिस महिला कॉलेज की हॉस्टल तकरीबन 150 छात्राएं रहती थी.

जहां सीट के लिए बड़ी-बड़ी पैरवी लगती थी.तब जाकर हॉस्टल अलॉट होता था.उसकी ऐसी दशा की आज अभिभावक अपने बेटियों को पूर्णिया महिला कॉलेज की हॉस्टल में भेजना भी नहीं चाहते है. कारण महिला कॉलेज की बाउंड्री वाल के टूटने से असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया था.आए दिन कुछ न कुछ शिकायतें मिलती ही रहती थी.लेकिन बाउंड्री वाल के बन जाने के बाद हॉस्टल में रह रही छात्राएं और उनके माता-पिता ने बिफोरप्रिंट डिजिटल मीडिया से बातचीत में बताया कि अब हमलोगों को काफी राहत महसूस हुई. अब हमलोग काफी सुरक्षित महसूस कर रहे है.एक छात्रा ने तो यहां तक कह दिया कि मेरे पिताजी ने कहा घर में रहकर पढ़ो.लेकिन अब कहते है कि चाहो तो हॉस्टल जाकर पढ़ाई कर सकती हो.अब बाउंड्री वाल होने से तुमलोगों का हॉस्टल काफी सुरक्षित हो गया है.

More From Author

बक्सर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात, पीड़ित परिवार से मिला व्यवसायी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल, गिरोह पर कार्रवाई की मांग

कर्पूरी ग्राम में लगा सत्ता शिखर का जमावड़ा, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों का नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:10 am, Jun 25, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 5 mph 40% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 2 mph 29% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 4 mph 16% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 5 mph 16% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 1% 6 mph 22% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 1% 11 mph 43% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 1% 2 mph 44% 1000 mb 0 cm