पूर्णिया, 10 सितंबर(राजेश कुमार झा) यूं तो अधिकतर लोग खुश्कीबाग को सब्जीमण्डी के नाम से जानते है.लेकिन ये सिर्फ सब्जीमण्डी ही नहीं है.यहां आपकी जरूरत की हर तरह की दुकानें है. बताते चलें कि वर्षों से सब्जीमण्डी के नाम से विख्यात खुश्कीबाग सब्जीमण्डी के बारे में लोग ये जानते है कि यहां सिर्फ सब्जी का ही कारोबार होता है.लेकिन पुलिस को सब पता है कि इस सब्जीमण्डी में क्या क्या होता है.क्योंकि बिना पुलिस की मिलीभगत से तो कुछ भी संभव नहीं है.

बताते चलें कि सब्जीमण्डी के नाम से जाना जाने वाला खुश्कीबाग में सब्जी की आड़ में कई तरह के काले धंधे होते है.जिसकी पूरी जानकारी पुलिस को रहती है. क्योंकि कई बार पूर्णिया पुलिस ने खुश्कीबाग सब्जीमण्डी के काले साम्राज्य का उजागर कर तहस नहस किया है.लेकिन पुलिस की सक्रियता से मंडी माफिया कुछ दिन शांत रहते है.उसके बाद फिर से सक्रिय हो जाते है.बताते चलें कि सब्जीमण्डी की आड़ में हर दिन कम से कम तीन से चार क्विंटल गांजा का कारोबार होता है.इसके अलावे हर दिन जुआ का सबसे बड़ा मंडी यही पर सजता है.यहां हर दिन लाखों का जुआ चलता है.मंडी माफिया कहते है कि यहां के धंधे को कोई भी नहीं बंद करवा सकता है.क्योंकि नीचे से ऊपर तक सबको मिलाए हुए चलना पड़ता है.

