नालंदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: पुलिस ने अपराधियों की साजिश का पर्दाफाश कर किडनैप किए गए पाँच युवकों को कराया मुक्त

नालंदा, 1 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) अपराधियों की धमक को चीरते हुए नालंदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार की रात हुए अपहरण कांड में पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई से पाँचों युवकों को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है।

मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के मयार गाँव के समीप का है, जहाँ बोलेरो और मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने स्विफ्ट डिज़ायर कार से जा रहे पाँच लोगों का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया।एसडीपीओ-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पीछा करना शुरू किया।

पुलिस की दबिश से घबराए अपराधी भाग निकले और अपहृत पाँचों लोगों को स्विफ्ट डिज़ायर कार सहित सकुशल छुड़ा लिया गया।घटना में शामिल दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गाँव निवासी अरविंद प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहृत लोगों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से तफ्तीश चल रही है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।नालंदा पुलिस की तत्परता ने एक बड़ी वारदात को टलने से बचा लिया।

More From Author

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 30वीं अनुसंधान परिषद् की बैठक संपन्न, नई किस्मों और तकनीकों ने किया कृषि जगत में हलचल

कुख्यात ‘शिकारी राय’ एनकाउंटर में ढेर होने से बचा लेकिन पैर में लगी गोली, एसआई भी हुए घायल, दो पिस्टल हुए बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:35 am, May 7, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1008 mb 0 cm