नालंदा पुलिस बड़ी सफलता: पेशेवर ज्वेलरी चोर गैंग के 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, करोड़ों की चोरी का खुलासा

नालंदा, 01 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने चोरी के बड़े नेटवर्क को डि-कोड करते हुए पेशेवर चोरों का पर्दाफाश किया है। यह गैंग लग्जरी कारों में सवार होकर पूर्व से चिन्हित घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देता था। इनके पास घरों के दरवाजे तोड़ने के लिए बड़े लोहे के उपकरण भी होते थे।

मुजफ्फरपुर स्थित यह गैंग नालंदा समेत कई जिलों में सक्रिय था।24 नवंबर 2025 को मुजफ्फरपुर का यह गिरोह लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी अरुण कुमार चौधरी के घर चोरी के लिए पहुंचा। अपराधियों ने लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए नकद चुरा लिए। घटना के संज्ञान में आते ही नालंदा पुलिस ने छापेमारी शुरू की।सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक ने बताया कि तकनीकी और सूचना के आधार पर 5 अपराधियों को उसी वाहन में पकड़ा गया, जिससे वारदात अंजाम दी गई थी। पूछताछ में अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी का स्वीकार किया।इसके अलावा, मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के माणिक चौक से एक ज्वेलरी व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के आभूषण और 43 हजार रुपए नकद बरामद हुए।गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हैं:1. राजकुमार, उबरे गांव, जहानाबाद, 30 वर्ष2. नीतीश कुमार, सोनारू गांव, फतुहा, 25 वर्ष3. विशाल कुमार, सोनारू गांव, फतुहा, 26 वर्ष4. विकास कुमार, कल्याणपुर गांव, फतुहा, 25 वर्ष5. सुनील कुमार, मढानी गांव, फतुहा, 24 वर्ष6. प्रेम कुमार सोनी, मनियारी गांव, मुजफ्फरपुर, 33 वर्षअपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी पेशेवर चोर पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आभूषणों की बरामदगी कर मामला दर्ज किया गया है।

More From Author

भोला टॉकीज चौक पर ROB निर्माण कार्य प्रारंभ, पूल बनेगा या नहीं बनेगा इस पर लगा फुल स्टॉप, स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर

बक्सर की बाल-बास्केटबॉल टीमें राज्य स्तर पर दिखाएगी दम: जिला पदाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:05 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 998 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm