नालंदा, 03 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। पटना प्रक्षेत्र के IG जितेंद्र राणा के निर्देश पर बीती रात चलाए गए स्पेशल एस ड्राइव में पुलिस ने 55 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें हत्या के प्रयास के 9 आरोपी, पोक्सो–दुष्कर्म श्रेणी के 3, छिनतई के 1 तथा 35 वारंटियों की गिरफ्तारियां शामिल हैं।

कुल 50 वारंट निष्पादित किए गए, जबकि वाहन जांच अभियान में 133 वाहनों से 1 लाख 87 हजार 500 रुपये की वसूली की गई। बाल तस्करी रैकेट पर बड़ी कार्रवाई नालंदा पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह एएचटीयू नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की मदद से आज प्रातः विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। राजगीर थाना क्षेत्र के बंगाली पाड़ा स्थित अजय सिंह के मकान में संचालित मस्ती इवेंट शो एवं तमन्ना म्यूजिकल ग्रुप की घेराबंदी कर 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। प्रथमदृष्ट्या सभी लड़कियां नाबालिग पाई गईं। सत्यापन प्रक्रिया जारी है और दोनों आयोजनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी बच्चियों को विधिवत सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जहर से महिला की मौत, दो पर आरोप इसी बीच, राजगीर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आज सुबह 9:30 बजे विम्स अस्पताल से सूचना मिली कि 26 वर्षीय गुड़िया कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका ने अपने मृत्युपूर्व बयान में गोतनी आंशु देवी और सास लक्ष्मिनिया देवी पर दूध में जहर मिलाकर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

