नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सीएम नीतीश ने हटाया महिला डॉ का हिजाब, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल

पटना, 16 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी कथित हरकतों को लेकर सुर्खियों में हैं। राजधानी पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया गया था, जहां 1283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर, जो हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं, ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री महिला की ओर देखने लगे, जिस पर महिला मुस्कुरा दी।

इसी क्षण मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर महिला का हिजाब हटा दिया, जिससे वह कुछ क्षणों के लिए असहज नजर आईं। स्थिति को भांपते हुए वहां मौजूद अधिकारियों ने महिला को मंच से हटने का संकेत दिया। घटना का करीब 13 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए। एक्स पर वीडियो साझा करते हुए राजद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की हालत चिंताजनक हो चुकी है। वहीं कांग्रेस ने इस घटना को महिला सम्मान से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की, और इसे अक्षम्य करार दिया। मामले पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। इंतजार जारी है।

More From Author

प्रशांत किशोर–प्रियंका गांधी की दिल्ली में हाई लेबल मीटिंग, बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद कांग्रेस का ‘फ्रंटफुट प्लान’ बेनकाब

बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक उलटफेर, संजय सरावगी बने बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:17 am, Aug 13, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 57 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 74%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 4% 5 mph 54% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.03 mm 9% 7 mph 43% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.21 mm 21% 7 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 6% 5 mph 45% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 8% 5 mph 50% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.81 mm 42% 7 mph 64% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.32 mm 33% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.03 mm 18% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm